Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

कीर्ति कुल्हारी की जिंदगी में फिर लौटा प्यार, एक बार फिर शुरू हुई नई कहानी

कीर्ति ने सोशल मीडिया पर राजीव के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है... हैप्पीन्यूईयर सभी को, हैप्पी 2026।" इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस हैरान भी हुए और खुश भी, क्योंकि दोनों के डेटिंग की चर्चाएं नवंबर 2025 से ही चल रही थीं।

02 Jan 2026

कीर्ति कुल्हारी की जिंदगी में फिर लौटा प्यार, एक बार फिर शुरू हुई नई कहानी

बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी इन दिनों अपनी चर्चित वेब सीरीज़ 'फोर मोर शॉट्स प्लीज 4' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो दिसंबर 2025 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। भले ही सीरीज़ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन इस बीच कीर्ति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही अभिनेत्री ने अपने सह-कलाकार राजीव सिद्धार्थ के साथ रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।

कीर्ति ने सोशल मीडिया पर राजीव के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है... हैप्पीन्यूईयर सभी को, हैप्पी 2026।" इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस हैरान भी हुए और खुश भी, क्योंकि दोनों के डेटिंग की चर्चाएं नवंबर 2025 से ही चल रही थीं।

रिश्ते के ऑफिशियल होते ही सोशल मीडिया पर दोनों को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। प्रशंसक उनकी इस नई शुरुआत को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि कीर्ति कुल्हारी इससे पहले अभिनेता साहिल सहगल से शादीशुदा थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता साल 2021 में खत्म हो गया था। अब राजीव सिद्धार्थ के साथ उनके नए रिश्ते ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कीर्ति कुल्हारी की जिंदगी में फिर लौटा प्यार, एक बार फिर शुर
कीर्ति ने सोशल मीडिया पर राजीव के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "एक तस्वीर हजार शब्दों के बर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News